Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार: दुष्कर्म के बाद महिला पर हमला, आंखों में मिर्च झोंक फरार हुआ आरोपी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सहदेवपुर निवासी एक युवक ने पहले एक महिला के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक कर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता को गंभीर हालत में ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती है और विधवा है। सहदेवपुर का रहने वाला रजत पुत्र सतपाल लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। बीते रविवार दोपहर वह बाजार गई थी, तभी रजत उसे किसी बहाने से अपने कमरे में ले गया और जबरन दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो रजत ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'चलते-चलते कदम डिगे ना, साँस भले ही थम जाये'

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद से आरोपी फरार है। सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: 13 अप्रैल को जुटेगा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का महाकुंभ, CM धामी होंगे मुख्य अतिथि

इस जघन्य घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement