Connect with us

हल्द्वानी

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ वन प्रभाग की पात्रो रेंज में बाघिन की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग की पात्रो रेंज में एक बाघिन की मौत हो गई।
कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को प्रभात की पाखरो रेंज के अंतर्गत धौलखंड बीट में एक बाघिन बीमार हालत में मिली। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित ध्यानी ने बाघिन का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
बाघिन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेस्क्यू सेंटर में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई। लेकिन रेस्क्यू सेंटर पहुंचाने से पूर्व ही बाघिन ने दम तोड़ दिया। शनिवार को बाघिन को वापस पाखरो रेंज कार्यालय में लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट कर दिया गया। बताया कि बाघिन वृद्ध थी।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट हल्द्वानी के गौलापार शिफ्ट करने के आदेश का हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन ने किया स्वागत

Select Language

Advertisement