Connect with us

हरिद्वार

बरात की खुशियां मातम में बदली – बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत, तीन घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। मंगलौर क्षेत्र में एक बरात से लौटते समय मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते चाकू चल गए और एक युवक की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना मंगलवार रात को उस समय घटी जब मुजफ्फरनगर से लौट रही बरात की बस मंगलौर पहुंची।

घटना की शुरुआत मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरा मोहल्ले से हुई, जहां से एक बरात मुजफ्फरनगर गई थी। वापसी के दौरान बस में ही शाहआलम और समरदराज पक्ष के युवकों के बीच किसी मामूली बात को लेकर बहस हो गई। उस समय बस में मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सौतेली नाबालिक बेटी से दुष्कर्म, कलयुगी पिता गिरफ्तार

लेकिन झगड़ा वहीं खत्म नहीं हुआ। बस लंढौरा चुंगी के पास पहुंची तो शाहआलम पक्ष के लोगों ने अपने साथियों को फोन कर दिया और झगड़े की जानकारी दी। रात करीब 1:30 बजे जैसे ही बस पठानपुरा स्थित एक निजी स्कूल के पास पहुंची, शाहआलम पक्ष के लोगों ने पहले से मौजूद अपने साथियों के साथ मिलकर समरदराज पक्ष पर चाकुओं से हमला कर दिया।

इस हमले में समरखान (22), ओवैस, सलमान और समदखान घायल हो गए। सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने समरखान को मृत घोषित कर दिया। ओवैस और समदखान की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि सलमान को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  'लगती किश्ती वही किनारे, जो लहरों के वार सहे'

पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर शाहआलम (मुजफ्फरनगर), अब्दुल रहमान, फैजू, साहिल (हापुड़) और गुलजार (मंगलौर) के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार के अनुसार, सभी आरोपी मंगलौर में रहकर छोटे-मोटे काम करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Select Language

Advertisement