Connect with us

उत्तर प्रदेश

बाइक सवार पति-पत्नी और 2 बच्चों की सड़क हादसे में मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

परिवार के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था दंपती

शनिवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। मामला प्रतापगढ़ के पृथ्वीगंज का है।
पूरेमहाबल का पुरवा दर्रा गांव के रहने वाला मनोज कुमार सिंह (40) पत्नी सीमा (35), बेटी सपना (8) और बेटे शिवम (5) को लेकर ससुराल जामताली जा रहा था। पृथ्वीगंज बाजार के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही बोलरो कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। राहगीर घायलों की मदद से एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने मनोज और शुभम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सीमा और सपना की प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement