Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में शेरनाले में बहा लोडर, 4 किमी दूर से चालक का शव मिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। चोरगलिया के शेर नाले ने एक और जान ले ली। मंगलवार तड़के लोडर वाहन का चालक नाले में आए पानी में बह गया। काफी खोजबीन के बाद घटनास्थल से चार किमी दूर उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोमवार रात करीब 11 बजे लोडर वाहन चालक त्रिलोक सिंह (55) निवासी त्रिलोकपुर दानीबंगर अपने साथी विनोद जोशी निवासी मदनपुर गौलापार के साथ सितारगंज की ओर से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनके वाहन का एक पहिया शेर नाले में फंस गया। दोनों वाहन से उतरकर सुरक्षित नाले से बाहर आ गए। तभी त्रिलोक को याद आया कि उसका मोबाइल वाहन में छूट गया है। वह मोबाइल लेने वापस गए, तभी नाले में तेज पानी आ गया। जिसके बहाव में त्रिलोक बह गए। पुलिस, एसडीआरएफ ने उनकी तलाश की। दोपहर एक बजे एसओ भगवान सिंह की टीम को रैखाल खत्ता के पास त्रिलोक का शव बरामद हुआ। ग्राम पंचायत सीतापुर की प्रधान के पति बलवंत आर्या ने बताया कि विनोद सितारगंज से फर्नीचर लाने त्रिलोक का वाहन लेने गए थे। बताया कि जब घटना हुई पुलिस टीम नहीं थी। पुलिस होती तो जान बच सकती थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement