Report by : CWN Desk
Published at :
ब्रेकिंग: 4.5 तीव्रता के भूकंप से हिला जयपुर, घरों से बाहर निकल आए लोग

राजस्थान की राजधानी जयपुर में में शुक्रवार तड़के 4 बजे भूकंप आया है। भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके बाद लोग घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर आए गए। भूकंप की तीव्रता 4.5 बताई जा रही है। हालांकि अभी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। लोग दहशत में हैं। जयपुर में भूकंप के झटके 3 बार आये। जयपुर के अलावा भरतपुर, श्रीगंगानगर सहित कई इलाकों में भी ये झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक पहला भूकंप सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर आया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›