Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

ब्रेकिंग: श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर टूटने से बर्फ में दफन लापता महिला श्रद्धालु का शव मिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रविवार शाम ग्लेशियर टूटने से बर्फ की चपेट में आ गया था 6 श्रद्धालुओं का दल, 5 को बचा लिया था

श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से लौटते हुए ग्लेशियर टूटने से बर्फ की चपेट में आने से लापता महिला का शव आज सुबह मिल गया। बर्फ में महिला का पति और बेटी समेत 6 लोग आ गए थे। 5 लोगों को रविवार शाम हादसे के दौरान सकुशल बचा लिया था। महिला लापता थी, जिसका शव बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  एनडीपीएस में वांछित ने भीड़ का फायदा उठाकर एसएसपी संग खिंचाई फोटो, अब जाएगा जेल

हेमकुण्ड साहिब से 01 किमी पूर्व अटलाकोटि में हिमस्खलन होने से कुछ श्रद्धालु वहाँ फंस गए है। उक्त सूचना पर यात्रा मार्ग पर पूर्व से तैनात SDRF टीम द्वारा  त्वरित रेस्क्यू करते हुए तत्काल मौके पर पहुँचकर गहन सर्चिंग करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद 05 व्यक्तियों (03 महिलाएं व 02 पुरुष )को रेस्क्यू कर सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। महिला के शव को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है। महिला पंजाब अमृतसर की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement