Report by : CWN Desk
Published at :
बजट सत्र शुरू, कांग्रेसियों ने धरने पर बैठकर की नारेबाजी

राज्यपाल अभिभाषण के साथ बजट सत्र में पेश होंगे 10 विधेयक
गैरसैंण (चमोली)।
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। सत्र में नकलरोधी कानून समेत 10 विधेयक पेश होंगे। 15 मार्च को वर्ष 2023-24 के लिए 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया जाएगा। वहीं विधानसभा परिसर में कांग्रेसी विधायक धरने पर बैठ गए।
सोमवार को सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेसी विधायकों ने भर्ती घोटाले, महंगाई सहित अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की। कांग्रेस की इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की। विपक्ष ने सत्र के दौरान कानून व्यवस्था, भर्ती प्रकरण, वनंतरा रिसार्ट प्रकरण, आपदा प्रभावितों को मुआवजा समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›