Report by : CWN Desk
Published at :
कैप्टन अमरिंदर की पत्नी सांसद परनीत कांग्रेस से निलंबित

पार्टी विरोधी गतिविधियों और भाजपा की मदद करने का है आरोप
पंजाब। पंजाब कांग्रेस ने पटियाला से लोकसभा सांसद परनीत कौर को पार्टी से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और पटियाला से लोकसभा सांसद परनीत कौर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थीं। जिसके कारण पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया है। कारण बताओ नोटिस भी भेजा है।
कांग्रेस अध्यक्ष को पीसीसी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने इस बात की शिकायत की है कि परनीत कौर भाजपा की मदद करने के लिए पार्टी के विरोध में कई गतिविधियां कर रही थीं। पार्टी को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थी। एआईसीसी की ओर से तुरंत इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही गई थी। डीएसी ने इसपर विचार किया और परनीत कौर को पार्टी से तत्काल रूप से निलंबित कर दिया। साथ ही प्रेस रिलीज में बताया गया है कि परनीत कौर को तीन दिन का समय दिया गया है, जिसमें उन्हें बताना है कि आखिर क्यों उन्हें पार्टी से निष्कासित नहीं किया जाना चाहिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›