Connect with us

देहरादून

मसूरी मार्ग पर कार 400 मीटर खाई में गिरी, 2 की मौत, एक घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सिटी कंट्रोल रूम, देहरादून द्वारा अवगत कराया गया कि सुवाखोली-मसूरी मार्ग पर बाटाघाट पुलिस चौकी से 5-6 किमी आगे एक कार अनियंत्रित होने से लगभग 400 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।
उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्रधारा से HC सुशील कुमार के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त कार में 03 लोग सवार थे जो उत्तरकाशी की ओर जा रहे थे, परन्तु रास्ते में कार अनियंत्रित होने से खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कार में सवार 03 लोगों में से 01 सवार गंभीर घायल हो गया था जबकि 02 की मृत्यु हो गयी थी। स्थानीय पुलिस द्वारा एक युवक को घायल अवस्था तथा महिला के शव को पूर्व में ही निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मधुमक्खी के छत्ते तोड़कर शहद निकालने जंगल मे लगा दी आग, 3 लोग गिरफ्तार

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों  में एक पुरुष के शव को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
घायल का विवरण:-
1- मयंक नौटियाल पुत्र श्री विवेकानंद नौटियाल, उम्र- 26 वर्ष, निवासी- धनारी, धारकोट, उत्तरकाशी।
मृतकों का विवरण:-
1- संदीप उनियाल पुत्र श्री प्यारे लाल, उम्र- 48 वर्ष, निवासी- उनियाल गांव, टिहरी गढ़वाल।
2- रेशमी नौटियाल पत्नी विवेकानंद नौटियाल, निवासी- धनारी, धारकोट, उत्तरकाशी।

Select Language

Advertisement