Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

नाचनी डाकघर का रिश्वतखोर इंस्पेक्टर गिरफ्तार: सीबीआई ने 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ के नाचनी डाकघर में पदस्थ डाक निरीक्षक शशांक सिंह राठौर को सीबीआई ने बुधवार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत बागेश्वर के खेती गांव निवासी दुकानदार सुरेश चंद से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत मिले लोन की सब्सिडी पास कराने की सत्यापन रिपोर्ट लगाने के एवज में मांगी गई थी।

सुरेश चंद ने वर्ष 2020 में जिला उद्योग केंद्र, पिथौरागढ़ से छह लाख रुपये का लोन लिया था, जिसमें पात्रता अनुसार 2.10 लाख रुपये की सब्सिडी मिलनी थी। इसके सत्यापन की जिम्मेदारी नाचनी डाकघर की थी। जब सुरेश ने डाक निरीक्षक राठौर से संपर्क किया, तो उसने फाइल में कमियां बताकर टालमटोल शुरू कर दी। 20 जून को फिर संपर्क करने पर राठौर ने पोस्ट मास्टर नंदन गिरी और डाकिया खुशाल सिंह के जरिए 21 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर में गधेरे में मिला सड़ा-गला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

इस पर सुरेश चंद ने सीबीआई से शिकायत की और बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई। जांच में आरोप सही पाए गए और रिश्वत की रकम घटाकर 15 हजार तय हुई। इसके बाद सीबीआई ने शशांक राठौर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर ट्रैप टीम गठित की। टीम ने बुधवार को नाचनी डाकघर में ही राठौर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश भर में संचालित मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन, नैनीताल की घटना के बाद सरकार की सख्ती

पोस्ट मास्टर और डाकिया की इस प्रकरण में कोई संलिप्तता नहीं पाई गई। शशांक सिंह राठौर को गुरुवार को स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement