Report by : CWN Desk
Published at :
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 10 अप्रैल को होगी खत्म

10वीं व 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल जारी, आफिशियल वेबसाइट से नोटिस को कर सकते हैं डाउनलोड
देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 10वीं व 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। तकरीबन दो महीने तक चलने वाली परीक्षा 10 अप्रैल को समाप्त होगी।
सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी डा. रणबीर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस बार एडवांस में स्कूलों को इसलिए परीक्षा का शेड्यूल भेजा है ताकि वह समय से कोर्स को पूरा कर तैयार रहेंगे। छात्र-छात्राएं आफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा तिथि डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी डा. रणबीर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस बार एडवांस में स्कूलों को इसलिए परीक्षा का शेड्यूल भेजा है, ताकि वह समय से कोर्स को पूरा कर तैयार रहेंगे। छात्र-छात्राएं आफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा तिथि के नोटिस को डाउनलोड कर सकते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›