Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
चंपावत डीएम ने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन, खेला टेबल टेनिस

टनकपुर शारदा घाट, कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं भजनपूरा प्राथमिक विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया

चंपावत। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा बुधवार सायं टनकपुर शारदा घाट, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं भजनपूरा प्राथमिक विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
शारदा घाट के स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग द्वारा घाट निर्माण के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सहायक अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि घाट में श्रद्धालु हेतु सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ ही स्नान करते समय सुरक्षा के विशेष इंतजाम कराए जाएं। जहां जहां पर नदी की गहराई अधिक है ऐसे स्थानों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं साथ ही हो रहे निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान उन्होंने आवश्यक उप से जल पुलिस बल भी तैनात करने के निर्देश पुलिस विभाग को ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोक जा सके। उन्होंने सिंचाई विभाग निर्माण कार्य प्रगति से संबंधित बोर्ड लगाए जाने के निर्देश भी सम्बन्धितों को दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, चेंजिंग रूम बनाए जाने के साथ ही शौचालय में बेहतर सफाई समय-समय पर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं किसी प्रकार की समस्या ना हो इस हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाए। आने वाले वाहनों हेतु शारदा घाट के निकट अस्थाई वाहन पार्किंग बनाकर वहां पेयजल व शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।
इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा बनबसा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भजनपुर का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक के द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में विद्यालय में 251 बच्चे अध्ययनरत हैं। उन्होंने अवगत कराया कि विद्यालय के भवन में विद्यार्थियों हेतु जगह कम होने के साथ ही भवन काफी पुराना होने के कारण जीर्ण शीर्ण हो गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी को भवन की मरम्मत तथा उसकी दूसरी मंजिल के निर्माण हेतु कार्यदाई संस्था से शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा टनकपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया।
विद्यालय पहुंचने पर जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर का छात्राओं ने जिलाधिकारी का स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं से वार्ता कर उनकी पढ़ाई के बारे में तथा वार्डन द्वारा विद्यालय के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने के साथ ही टेबल टेनिस भी खेला तथा उन्हें उनके सुनहरे भविष्य हेतु विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के टिप्स भी दिए। भ्रमण के दौरान उप जिला अधिकारी टनकपुर सुंदर सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, सहायक अभियंता सिंचाई आर के यादव, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

चंपावत डीएम ने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन, खेला टेबल टेनिस
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›