Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून के रायवाला में हाथी ने बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मार डाला

देवप्रयाग। शिव मंदिर में पूजन के लिए जा रही महिला को घर की अलमारी के नीचे छिपे कोबरा सांप ने काट लिया। पीड़ित महिला को सीएचसी बागी लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह गोर्थीकांडा ग्राम पंचायत के रवाडा तोक में संगीता(40) पत्नी प्रेमसिंह को जहरीले सांप ने काट लिया महिला सावन के सोमवार होने पर देवप्रयाग स्नान व पूजन के लिए निकल रही थी। बताया जा रहा है कि महिला तैयार होने के बाद घर की अलमारी के नीचे रखे चप्पलों को निकाल रही थी। तभी यहां छिपे कोबरा सांप ने उसके पैर के अंगूठे को कई बार डस लिया। महिला ने शोर मचाकर घर वालों को घटना के बारे में बताया। जिस पर उसे तत्काल अस्पताल के लिए ले जाया गया।
घर से सड़क और वहां से स्कूटी से महिला को सीएचसी लाने में पौने घंटे का समय लग गया। सीएचसी के डॉ. नूतन प्रकाश पांडे ने बताया कि महिला को तत्काल  एंटी स्नेक इंजेक्शन लगाया गया। मगर वह बेअसर ही रहा। महिला के शरीर में सांप का जहर पूरी तरह फैल चुका था।
तमाम प्रयासों के बाबजूद महिला की एक घंटे में मौत हो गई। ग्राम प्रधान रीना देवी के अनुसार, घटना की  सूचना पर वन विभाग दरोगा लखपत मैंदोला व वन रक्षक प्रताप रावत मृतक महिला के घर पहुंचे। जहां कोबरा सांप को ढूंढकर निकालने की कोशिश की जा रही है। घटना से पूरे क्षेत्र में काफी दहशत बनी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›