Connect with us

देहरादून

नाबालिग का अपहरण कर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बाजार से उठाकर ले गए और चार दिन बाजार में छोड़ गए आरोपी, मुकदमा दर्ज
देहरादून। सीमांत त्यूणी क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने दो आरोपितों के विरुद्ध पोक्सो व अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए राजकीय अस्पताल विकासनगर ले गई। थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने कहा कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि बीते दो अगस्त को वह रोडवेज बस में बैठकर त्यूणी बाजार आई थी। यहां उसे दो युवक मिले। वे उसे पिकअप वाहन में बैठा कर अपने साथ कमरे में ले गए। इस दौरान आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अगले दिन दोनों आरोपित उसे पिकअप वाहन से घूमाने के लिए हिमाचल प्रदेश के रोहडू की तरफ ले गए। इस दौरान रास्ते में जंगल में उसके साथ गलत काम किया।
पीड़िता ने बताया कि आरोपितों ने चार दिन तक उसे बंधक बनाकर अपने साथ रखा और दुष्कर्म करते रहे। इसके बाद आरोपितों ने उसे त्यूणी बाजार के पास छोड़ दिया। पीड़िता ने रिश्तेदार को घटना के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने शनिवार को थाना पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। वहीं, थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर त्यूणी तहसील क्षेत्र के दो आरोपित सोनू व दीक्षू के विरुद्ध पोक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस टीम आरोपितों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि नामजद आरोपितों के अलावा कोई अन्य नाबालिग से दुष्कर्म मामले में शामिल तो नहीं था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement