Report by : Paras Bisht
Published at :
लाठीचार्ज के विरोध में अब हल्द्वानी में धरने पर बैठे कांग्रेसी

हल्द्वानी। देहरादून में बेरोजगार युवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में अब हल्द्वानी में कांग्रेस का धरना शुरू हो गया है। तिकोनिया पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में धरने पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक सुमित हृदयेश के अलावा दर्जनों कांग्रेसी शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेसियों से प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›