Connect with us

उधमसिंह नगर

पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में कर्मचारी की बाइक पेड़ से टकराने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में कर्मचारी की बाइक पेड़ से टकरा गई। कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें विश्वविद्यालय के अस्पताल में पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में कार्यरत टा कॉलोनी निवासी रमेश वर्मा (46) पुत्र स्व. काशीराम वर्मा अपनी बाइक से नगला से घर आ रहे थे। अचानक हादसा हो गया। उनके परिवार में पत्नी, बेटे शुभम और बेटी पूजा हैं। रमेश वर्मा 2012 में नियमित हुए थे। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के चटिया फार्म में सीएम धामी के सभास्थल के लिए जा रही एक बस ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलटी

Select Language

Advertisement