Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून काठगोदाम नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस 16 तक रद्द

वर्षा के चलते विभिन्न स्टेशनों पर जलभराव के चलते देहरादून से चलने वाली चार ट्रेनें 17 जुलाई तक कैन्सिल
देहरादून। वर्षा के चलते विभिन्न स्टेशनों पर जलभराव के चलते देहरादून से चलने वाली चार ट्रेनें 17 जुलाई तक रद रहेंगी। इनके अलावा 15 जुलाई को मुज्जफरपुर जाने वाली राप्ती गंगा और देहरादून काठगोदाम नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस 16 तक रद रहेगी। देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर का संचालन हरिद्वार से किया गया।
देहरादून रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि हरिद्वार, लक्सर, दिल्ली समेत अन्य स्टेशनों पर बारिश के चलते जलभराव के चलते कुछ ट्रेनों को रद किया गया है। इनमें देहरादून से चलने वाली देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस, देहरादून वाराणसी जनता एक्सप्रेस, देहरादून दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस और देहरादून सूबेदारगंज लिंक एक्सप्रेस 17 जुलाई तक रद रहेगी। देहरादून अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस लक्सर आउटर लाइन से जाएगी। इसके अलावा उपासना एक्सप्रेस देहरादून से रद रहेगी। यह ट्रेन नजीबाबाद व रूड़की तक चलेगी। देहरादून नई दिल्ली जनशताब्दी 15 जुलाई को भी रद रहेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›