Connect with us

देहरादून

देहरादून डाकपत्थर शक्ति नहर में बहा किशोर, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसडीआरएफ ने सर्चिंग कर बरामद किया 17 साल के लड़के का शव

देहरादून। 06 अगस्त 2023 को पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि डाकपत्थर के पास शक्तिनहर पूल नम्बर 01 में एक बच्चा बह गया है।
उक्त सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से ASI सुरेश तोमर के हमराह SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा उक्त किशोर की खोजबीन हेतु शक्ति नहर में राफ्ट की सहायता से घटनास्थल के आसपास के सभी स्थानों पर गहन सर्च अभियान चलाया गया।
SDRF टीम द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान ढकरानी पावर हाउस के पास से उक्त किशोर का शव बरामद कर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि उक्त किशोर अपनी बॉल को ढूंढने हेतु नहर के किनारे गया था जहाँ पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से ये हादसा हो गया। मृतक का विवरण:- आदित्य वर्धन पुत्र श्री संजय पेनोली आयु 17 वर्ष, निवासी सरस्वती विहार, डाकपत्थर, देहरादून।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement