Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून-दिल्ली चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में पहले दिन यात्री फ्री कर सकेंगे सफर

देहरादून। देहरादून-दिल्ली चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में यात्री पहले दिन यात्री फ्री सफर कर सकेंगे। इसके लिए पास बनाने पड़ेंगे। दून से दल्ली और दिल्ली से देहरादून आने की सुविधा फ्री रहेगी।
देश की सबसे तेज दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन 25 मई से चलनी है। रेलवे ट्रेन के आगाज को भव्य बनाने के लिए दिन-रात तैयारी कर रहा है। रेलवे स्टेशन पर तैयारियां जोरों पर है। रविवार को डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ट्रेन के शुभारंभ के लिए दून पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी दिल्ली से वर्चुवली हरी झंडी दिखाएंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ सांसद और विधायक भी दून में मौजूद रहेंगे। बताया कि पहले दिन ट्रेन पूर्वाह्न 11 बजे दून से चलेगी। ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुक-कर जाएगी। पहले दिन यात्रियों को निशुल्क सफर करवाया जाएगा। निशुल्क सफर के लिए पास 24 मई को बनाए जाएंगे। जो यात्री वंदे भारत से दिल्ली जाएंगे, रात को इसी ट्रेन से वापस भी लौटेंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›