Report by : CWN Desk
Published at :
मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट खाई में गिरा दिल्ली का पर्यटक, मौत
मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट खाई में गिरा दिल्ली का पर्यटक, मौत

3 अन्य दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक, एसडीआरएफ ने शव किया बरामद
देहरादून
। डायल 112 द्वारा SDRF को अवगत कराया गया कि मसूरी क्षेत्रान्तर्गत जॉर्ज एवेरेस्ट में एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्रधारा से HC सुशील कुमार के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
उक्त युवक अपने 03 अन्य साथियों के साथ कल दिल्ली से ऋषिकेश आया हुआ था और आज ऋषिकेश से मसूरी घूमने आए हुए थे। शाम जॉर्ज एवेरेस्ट पर पत्थर से पैर फिसलकर अनियंत्रित होने से युवक लगभग 750 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यंत विषम परिस्थितियों में रात्रि के घनघोर अंधेरे के बीच रोप की सहायता से खाई में उतरकर उक्त युवक तक पहुँच बनाई। युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त युवक के शव को स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक का विवरण:- उमेश कुमार पुत्र स्व0 श्री ब्रहम कुमार, उम्र- 29 वर्ष, निवासी- डिंडखेड़ा, थाना- कोंदला, जिला- साम्बली, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी- कल्याणपुरी, दिल्ली।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›