Report by : CWN Desk
Published at :
छोटी जोत के किसानों को रेरा से मुक्त रखने की मांग

यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
हल्द्वानी
। छोटी जोत के किसानों को रेरा से मुक्त किए जाने की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू की अगुवाई में आज सैकड़ो किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट मुलाकात कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन मे कहा गया है कि जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा हल्द्वानी रामनगर की भूमि में 500 वर्ग मीटर भूमि से अधिक रजिस्ट्री पर रैरा  का प्रावधान लागू किया जा रहा है। जिससे भावार क्षेत्र में छोटी-छोटी जोत के किसान हैं जिनके पास 8 बीघा से 15 बीघा तक तक ही जमीन रहती है तथा जमीन की चौड़ाई 40 फीट से 50 फीट के बीच रहती है ऐसी स्थिति में रैरा के मनको का पालन किया जाना संभव नहीं है अधिकतर किसान कम पढ़े लिखे हैं।जमीन सम्बन्धी या रैरा सम्बन्धी जानकारी किसान के पास नही होती।
यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू  ने कहा किसान अपनी भूमि को स्वतंत्र रूप से बिक्री किए जाने में रेरा नियमावली का प्रावधान समाप्त किया जाना जनहित में आवश्यक है   भूमि की बिक्री न होने से सरकार को भारी राजस्व की हानि का सामना करना पड़ सकता है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›