Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

डीजीपी बोले , जिन अधिकारियों के ट्रांसफर हो गए हैं उनको तत्काल कार्यमुक्त करें

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस मुख्यालय में बैठक में निर्देश दिये गये हैं कि जिन कर्मचारियों, अधिकारियों के स्थानांतरण हो चुके हैं उनको तत्काल कार्यमुक्त किया जाये।
आज यहां आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अभिनव कमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस मुख्यालय में वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से परिक्षेत्र प्रभारियों एवं समस्त जनपद प्रभारियों के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक में उत्तराखण्ड ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, कृष्ण कुमार वी के, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार, नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम, पी रेणुका देवी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, सुखबीर सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अभिसूचा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्देश दिये गये कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत दिशा—निर्देशों का स्वयं गहनता से अवलोकन कर निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार जनपदों का पुलिस बल का व्यवस्थापन प्लान तत्काल तैयार कर लिया जाये। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लाइसेन्सी शस्त्रों के सम्बन्ध में निर्गत निर्देशों एवं शस्त्र अधिनियम में प्राविधानित प्राविधानों का गहनता से अवलोकन कर उसके अनुरुप कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये। निर्वाचन डयूटी में लगने वाले पुलिस बल का मैनुअल के अनुसार समय से प्रशिक्षण पूर्ण करा लिया जाये। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत दिशा—निर्देशों के अनुरुप अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानान्तरण किये जा चुके है अथवा नहीं, सुनिश्चित कर ले तथा जिन कार्मिकों के स्थानान्तरण हो चुके है, उनको तत्काल सम्बन्धित जनपद/इकाई हेतु कार्यमुक्त कर दे साथ ही थाना प्रभारी की नियुक्ति के समय निरीक्षक/उपनिरीक्षक की वरिष्ठता को ध्यान में रखे जाने के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाये। भविष्य में धरने/प्रदर्शन आदि करने वालो से वार्ता कर उन्हे शान्तिपूर्वक प्रदर्शन किये जाने से अवगत कराया जाये। सड़क जाम करने वालो के विरुद्ध तत्काल नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सम्पादित करायी जाये। चुनाव के दौरान राज्य में आने वाले वीवीआईपी/वीआईपी को प्रदत्त सुरक्षा श्रेणी के अनुसार त्रुटि रहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये।

Select Language

Advertisement