Report by : CWN Desk
Published at :
काशीपुर में उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा देने गई छात्रा से दुष्कर्म

पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
काशीपुर
। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा देने गई छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी चार मार्च को परीक्षा देने के लिए काशीपुर स्थित एक कॉलेज में गई थी लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। स्कूल से उन्हें फोन कर बताया गया कि बेटी परीक्षा देने नहीं पहुंची है। उसे जल्दी भेज दीजिए।
इसके बाद उसकी तलाश शुरू की। इस बीच एक परिचित ने बताया कि कॉलेज के पास से अंकित नाम का युवक उसे अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठाकर ले गया है। इसके बाद युवक के घर फोन किया गया तो सकरात्मक जवाब नहीं मिला। कुछ घंटे बाद बेटी घर आ गई। उसने बताया कि आरोपी उसे एक कमरे में ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे बाइक में बैठाकर रोडवेज स्टेशन छोड़ गए। उसकी अश्लील फोटो भी खींची गई। चेतावनी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›