Report by : CWN Desk
Published at :
भारी बारिश से पावर प्रोजेक्ट बंद, उत्तराखंड में इमरजेंसी बिजली कटौती

देहरादून। उत्तराखंड के 27 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही झटका लग सकता है, क्योंकि उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने बिजली दरों में पुनः वृद्धि की मांग की है। इस संबंध में यूपीसीएल ने उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) में टैरिफ आदेश की समीक्षा याचिका दायर की है।
गौरतलब है कि इस वर्ष 11 अप्रैल को आयोग द्वारा जारी आदेश में बिजली दरों में पहले ही 5.62% की वृद्धि की जा चुकी है। लेकिन यूपीसीएल का कहना है कि वास्तविक खर्चों और आगामी खर्चों के आकलन के अनुसार उन्हें 674.77 करोड़ रुपये अतिरिक्त चाहिए। इस अतिरिक्त राशि की वसूली के लिए कंपनी अब दरों में 5.82% और बढ़ोतरी चाहती है। प्रस्ताव है कि ये नई दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू हों।
आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि इस याचिका पर 1 अगस्त तक प्रदेशभर से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। उपभोक्ता अपने सुझाव आयोग कार्यालय या ईमेल [email protected] पर भेज सकते हैं। इस मुद्दे पर 5 अगस्त को सुबह 11:30 बजे नियामक आयोग कार्यालय, देहरादून में जनसुनवाई होगी। कोई भी उपभोक्ता इसमें भाग लेकर अपनी राय रख सकता है। याचिका आयोग की वेबसाइट और यूपीसीएल कार्यालयों में देखी जा सकती है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›