Report by : Paras Bisht
Published at :
बारिश से एंफ्लुएंजा और वायरल बीमारियां फैलने की आशंका

अचानक हुए मौसमी बदलाव से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी

हल्द्वानी। आजकल एंफ्लुएंजा और मौसम बदलने से कई तरह की वायरल बीमारियां फैली हैं। डाक्टरों का कहना है कि बारिश और मौसम में बदलाव होने के कारण एलर्जी, अस्थमा व सांस की अन्य बीमारियों के साथ एंफ्लुएंजा सहित अन्य वायरल संक्रमण बढ़ने की आशंका है। डाक्टरों ने मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
डॉक्टरों ने कहा कि मौसम में अचानक बदलाव के होने पर शरीर खुद को आसानी से मौसम के अनुकूल ढाल नहीं पाता। इसलिए खांसी, जुकाम, एलर्जी, अस्थमा, सांस से संबंधित संक्रमण और वायरल संक्रमण बढ़ेगा। मौजूदा मौसम वायरल संक्रमण के अनुकूल है। एंफ्लुएंजा का संक्रमण भी बढ़ सकता है। तापमान बढ़ने पर वायरल संक्रमण घटेगा।
बचाव के तरीके
• वायरल संक्रमण से बचाव के लिए भीड़ वाली जगहों पर न जाएं।
• साफ सफाई का ध्यान रखें, घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
• खान पान में फल, हरी सब्जियों व पौष्टिक चीजों का इस्तेमाल करें।
• पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ज्यादा ठंडा पानी न पिएं।
• बाहर मास्क लगान निकलें।
पक्षिमी विक्षोभ से आज भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड के अलावा राजस्थान, उत्तरी गुजरात और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने और उत्तर पूर्व अरब सागर से उत्तर पूर्व राजस्थान तक एक टर्फ बने होने के कारण में बारिश हुई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›