Report by : CWN Desk
Published at :
महिला यात्री को ट्रेन में उठी प्रसव पीड़ा, दिया शिशु को जन्म
महिला यात्री को ट्रेन में उठी प्रसव पीड़ा, दिया शिशु को जन्म

पति के साथ सूरत से बरेली के लिए सफर कर रही थी महिला

बरेली। सूरत से बरेली के लिए वापी-इज्जतनगर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला यात्री ने शिशु का जन्म दिया है। घटना पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की है।
27 मई को गाड़ी संख्या 09005 वापी-इज्जतनगर स्पेशल ट्रेन के कासगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पहुंचने पर महिला यात्री को प्रसव पीड़ा उठी। ट्रेन में यात्रा कर रहे भीम सिंह ने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, कासगंज को सूचना दी कि उसकी पत्नी को शीघ्र मदद की जरूरत है। महिला उपनिरीक्षक भारती तोमर तथा महिला कॉन्स्टेबल ममता गढ़वाल को पीड़ित महिला के पास गई और एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया 
महिला उपनिरीक्षक भारती तोमर ने बताया कि  एम्बुलेंस के पहुंचने से पूर्व महिला द्वारा एक पुत्र को जन्म दिया। गया। महिला व बच्चे को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर, कासगंज में भर्ती कराया गया। बच्चा एवं मां दोनों स्वस्थ हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›