Report by : CWN Desk
Published at :
अग्निवीर भर्ती: अब पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा, बाकी फिर

सेना ने भर्ती में किए बदलाव,  आने वाली 40,000 उम्मीदवारों पर लागू होगी
नई दिल्ली। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में किए गए बदलाव के बाद अब अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) देनी होगी। उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त होने (फिजिकल फिटनेस) संबंधी परीक्षण और मेडिकल जांच से गुजरना होगा।
भर्ती के लिए पहली ऑनलाइन परीक्षा अप्रैल में देशभर के लगभग 200 स्थानों पर हो सकती है। भर्ती की नई प्रक्रिया अगली भर्ती में शामिल होने वाले करीब 40,000 उम्मीदवारों पर लागू होगी। यहां बता दें कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए पहले उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त होने संबंधी परीक्षण से गुजरना पड़ता था। फिर मेडिकल जांच और सामान्य प्रवेश परीक्षा देनी पड़ती थी, लेकिन, अब ऑनलाइन परीक्षा पहला चरण होगा। अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए उम्र सीमा 17 से 21 वर्ष है

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›