Connect with us

देहरादून

पोते के मेहंदी कार्यक्रम में वृद्ध महिला से लूट, बदमाश कुंडल लूटकर फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पोते के मेहंदी कार्यक्रम में हॉल में बैठी वृद्ध महिला के कुंडल लूटकर बदमाश फरार हो गया। जश्न के बीच समारोह में खलल पड़ गया। लोग आरोपी पकड़ने को आसपास दौड़े। लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा।
घटना रेसकोर्स स्थित अंमरीक हाल की है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से पौड़ी के रहने वाले जसराम जोशी दिल्ली में रहते हैं। उनके बेटे विपिन की बुधवार को शादी होनी है। इससे पहले मंगलवार को अमरीक हाल में मेहंदी समारोह था। जिसमें कई मेहमान शामिल थे। अमरीक हाल में नीचे के तल पर डीजे बाज रहा था। जहां लोग जश्न मना रहे थे।
जसराम जोशी की 82 वर्षीय माता रेवती जोशी एक महिला के साथ ऊपरी मंजिल के हॉल में थीं। रात करीब 10 बजे एक युवक कमरे में आया। उसने गढ़वाली में महिलाओं से बात करते हुए उन्हें उलझा दिया। इस बीच वह इधर उधर कमरे की तलाशी लेने लगा। उसे पर्स आदि में कुछ नहीं मिला तो उसने रेवती जोशी के कुंडल लूट लिए और उन्हें धक्का देकर वहां से भाग निकला। साथी महिला ने शोर मचाया तो डीजे संगीत बंद कर लोगों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमे बदमाश का चेहरा आया है। बताया जा रहा है कि बदमाश का कोई अन्य साथी भी हो सकता हैं। पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है। घटना को लेकर लूट का केस दर्ज किया गया है।

Select Language

Advertisement