Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए मनसा देवी पर्वत के नीचे बनेगी 10 किमी लंबी टनल, चारधाम यात्रियों को होगा लाभ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। चारधाम यात्रा और त्योहारों के दौरान हरिद्वार में लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए एक बड़ी योजना तैयार की जा रही है। इस योजना के तहत मनसा देवी पर्वत के नीचे 10 किलोमीटर लंबी सुरंग (टनल) बनाई जाएगी, जो भेल से लेकर मोतीचूर तक फैली होगी। इस टनल के बनने से न केवल हरिद्वार शहर के ट्रैफिक दबाव में कमी आएगी, बल्कि देहरादून, ऋषिकेश और गढ़वाल क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

हरिद्वार में लगातार बढ़ते ट्रैफिक के चलते अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। विशेष रूप से चारधाम यात्रा सीजन और प्रमुख धार्मिक आयोजनों के दौरान यह समस्या विकराल रूप ले लेती है। इस समस्या को देखते हुए हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर समाधान का सुझाव दिया था। उन्होंने हरिद्वार में मनसा देवी पर्वत के नीचे टनल निर्माण की मांग रखी, जिसे केंद्रीय मंत्री ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंहनगर जिले में अर्लट, बोर्डर पर सघन चेकिंग

अब लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य शुरू कर रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना फिलहाल प्लानिंग फेज में है और सर्वे, भूगर्भीय परीक्षण व पर्यावरणीय मूल्यांकन के बाद इसकी औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  इक्वाडोर में भूकंप, 14 लोगों की मौत

भेल से मोतीचूर तक बनने वाली इस सुरंग के जरिए यात्रियों को हरिद्वार शहर में प्रवेश किए बिना सीधे अपने गंतव्य की ओर बढ़ने का रास्ता मिल जाएगा। इससे चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही शहर में जाम की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी। प्रस्तावित टनल को लेकर लोगों में भी उम्मीद जगी है कि आने वाले वर्षों में हरिद्वार की यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक हो सकेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement