Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 4 लोगों पर लगी गैंगस्टर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सहारनपुर और हरिद्वार के विभिन्न थानों में दर्ज हैं इनके खिलाफ मुकदमे
हरिद्वार।
कोतवाली मंगलौर पुलिस ने भोले भाले लोगों को विभिन्न संस्थाओं के नाम पर प्रेरित कर उनसे ठगी करने वाले गैंग लीडर कृष्णकांत व उसीके परिवार के अन्य सदस्यों पर कार्यवाही करते हुए हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली मंगलौर में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
गैंग से जुड़े  04 सदस्य इंटरनेशनल फाउंडेशन बनाकर भोले-भाले लोगों से स्वास्थ्य कार्ड, कन्यादान, पेंशन फीस, महिला शिक्षा, ईएसआर, शॉपिंग कार्ड जैसी विभिन्न योजनाओं के रजिस्ट्रेशन करवाने, दफ्तर खोलकर देने तथा उसमें कार्य करने और लोगों से रजिस्ट्रेशन कराकर पैसा जमा कर धनराशि अर्जित करने के उद्देश्य से लालच देकर संस्थाओं में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर पैसा वसूलने जैसे गंभीर आरोप हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिस्मफरोशी का अड्डा बनते जा रहे स्पा सेंटर,सरगना समेत पांच कालगर्ल को पुलिस ने धर दबोचा

उक्त संबंध में कोतवाली देवबंद, थाना नागल, थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर, कोतवाली रानीपुर, कोतवाली गंगनहर, कोतवाली मंगलौर व थाना बुग्गावाला में अभियुक्तों के विरुद्ध धोखाधड़ी के अभियोग पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में पेपर लीक प्रदर्शन में पहुंचा उत्तराखंड पुलिस का जवान, मचा हड़कंप

*गैंग के सदस्यों का विवरण-*
1-कृष्णकांत पुत्र विनोद निवासी नारसन खुर्द मंगलौर हाल निवासी जुर्स कंट्री ज्वालापुर हरिद्वार( गैंग लीडर)
2-विनोद पुत्र कीरतु निवासी उपरोक्त
3-राजेश पत्नी विनोद निवासी उपरोक्त
4-डेविड पुत्र विनोद निवासी उपरोक्त

Select Language

Advertisement