Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

गैंगस्टर सुनील राठी, प्रवीण और कलीम के नाम से मांगी 50 लाख की रंगदारी, ऐसे दबोचे गए दो बदमाश, सुनें कहानी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस टीम ने कॉल के लिए प्रयुक्त मोबाइल फोन और तमंचा किया बरामद, विवेचना के जरिए प्रकरण में गैंगस्टरों की भूमिका की साफ हुई तस्वीर

हरिद्वार। चर्चित एवं कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी, प्रवीण वाल्मीकी और कलीम के नाम पर एडवोकेट अभिषेक भारद्वाज से फिरोती मांगने सम्बन्धी प्रकरण में थाना सिड़कुल में दर्ज मुकदमें में अज्ञात कॉलर से पर्दा उठाते हुए हरिद्वार पुलिस ने धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल  व तमंचे सहित 02 बदमाशों को आईएमसी चौक रोशनाबाद से दबोचने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षा में गिरोह करवाता था नकल, दो लोग गिरफ्तार

तमाम समाचार पत्रों में सुर्खियां बटोर चुकी इस घटना पर सख्त रुख इख्तियार करते हुए जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह ने टीमें गठित कर आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने के लिए सख्त निर्देश जारी किए थे।

अभियुक्तों के कब्जे से तमंचा 315 बोर व कारतूस की बरामदगी के आधार पर थाना सिड़कुल में मु0अ0सं0 202/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए मा0 न्यायालय के आदेश पर अभियुक्तों को जिला कारागार में दाखिल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मकर संक्रान्ति स्नान : हरिद्वार 7 जोन 17 सेक्टरों में बांटा, मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1- सागर चौहान पुत्र अमरराज निवासी सैनिक कालोनी चाऊमण्डी थाना गंगनहर हरिद्वार
2- अभय शर्मा पुत्र गंगा शर्मा निवासी शमशान घाट रोड खड़खडी, हरिद्वार 

*बरामदगी-* 
1- मोबाइल फोन ओपो कम्पनी
2- तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस

*पुलिस टीम:-*
1. SI शहजाद अली (SSI सिड़कुल)
2- SI रघुबीर सिंह
3- का0 मनीष
4- का0 गजेन्द्र

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement