Report by : CWN Desk
Published at :
गुरु नानक देव की पावन चरण स्थली की गवाह रही लधियाघाटी के विकास के लिए बनेगा मास्टर प्लान

चंपावत। ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के रूप में प्रसिद्ध चंपावत जिले के विकास व उन्हें प्रमुख पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासन गंभीरता से काम कर रहा है। गुरु नानक देव की पावन चरण स्थली की गवाह रही लधियाघाटी के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाने की योजना है।
जिलाधिकारी नरेंद्र भंडारी ने माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह को यह जानकारी देते हुए उन्हें  रीठा साहिब गुरुद्वारा व बालेश्वर मंदिर समूह की कलाकृति आधारित स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान जिलाधिकारी श्री भंडारी ने राज्यपाल को अवगत कराया कि गुरु नानक देव जी से जुड़ाव रखने वाले रीठा साहिब गुरुद्वारा से देश-विदेश में रहने वाले सिखों की आस्था जुड़ी है। हर साल लाखों लोग रीठा साहिब पहुंचते हैं। जून में प्रसिद्ध जोड़ मेला होता है। रीठा साहिब गुरुद्वारा वाले लधियाघाटी क्षेत्र के व्यवस्थित विकास की योजना बनाई जा रही है। जिससे सड़कों की कनेक्टिविटी, बेहतर यातायात सुविधा, पार्किंग, श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशाला आदि विकसित करने की योजना है। राज्यपाल ने इस पर खुशी जताई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›