Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी गौलापार सूखी नदी उफनाई, विजयपुर गांव के स्कूली बच्चे नदी में फंसे, प्रसाशन की टीम मौके पर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पर्वतीय क्षेत्र मेें हुई बरसात के कारण गौलापार स्थित विजयपुर गांव के रास्ते में पड़ने वाली सूखी नदी उफान पर आ गई। जिस वजह से स्कूली छात्र और नौकरीपेशा लोग भी फंस गए। सूचना पर एसडीएम मनीष कुमार और तहसीलदार सचिन कुमार भी मौके पर पहुंचे। कालाढूंगी रोड स्थित जीजीआइसी स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा को एसडीएम ने अपने वाहन से स्कूल तक छोड़ा।
गौलापार के विजयपुर गांव में करीब 500 लोगों की आबादी हैं। ग्रामीणों को घर पहुंचने के लिए सूखी नदी को पार करना पड़ता है। सूखी का मिजाज अपने नाम की तरफ है। अन्य दिनों में पानी नहीं। लेकिन बरसात का दौर शुरू होते ही उफान मारने लगती है। इस संकट को दूर करने के लिए ग्रामीण लंबे समय से पुल की मांग कर रहे हैं। लेकिन वनभूमि के विवाद के कारण अभी तक जमीन को लेकर निर्णय नहीं हो सका।
सोमवार सुबह बरसात के कारण सूखी ने रौद्र रूप धारण कर लिया, जिस वजह से स्कूली बच्चे और हल्द्वानी में नौकरी करने वाले ग्रामीण फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीएम मनीष कुमार व तहसीलदार सचिन कुमार नदी किनारे पहुंच गए। लोगों से अपील की गई कि खतरे को देखते हुए पानी से दूर रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement