Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में नुमाइश के दौरान भाजपा नेता के बेटे से मारपीट, विरोध पर नेता पर तानी रिवॉल्वर

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के खड़खड़ी में सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए संचालक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के रोहतक जिले के सापला गांव निवासी अरुण पुत्र सत्यवान ने चेतन ज्योति आश्रम के पास स्थित होटल खन्ना रेजिडेंसी को लीज पर लिया हुआ था। सोमवार शाम को अरुण अपने साथी के साथ कैलाश गली के बाहर खड़ा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और अरुण पर फायर झोंक दिया। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोलियों में से एक गोली अरुण के हाथ में और दूसरी पीठ में लगी।

फायरिंग के बाद हमलावर भूपतवाला की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल अरुण को भूमानंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि प्रथम दृष्टया रंजिश के चलते गोलीकांड की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›