Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

राजेंद्र सिंह के चंद्रयान-3 में योगदान पर गांव में हर्ष का माहौल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा- इसरो के चंद्रयान-3 मिशन टीम में शामिल वैज्ञानिकों में जिले के धौलादेवी विकासखंड पुनौली निवासी वैज्ञानिक राजेंद्र सिंह सिजवाली भी हैं। उन्होंने पावर सिस्टम को विकसित करने में प्रमुख योगदान दिया।
राजेंद्र ने प्रारंभिक शिक्षा पुनौली तहसील मनोली से करने के बाद हाईस्कूल जीआईसी दयूनान व इंटरमीडिएट की शिक्षा अल्मोड़ा से ली। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊ प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) के छात्र रहे राजेंद्र सिजवाली ने चंद्रयान 3 में वैज्ञानिक के रूप में अपनी भूमिका निभाकर इंजीनियरिंग कॉलेज सहित अल्मोड़ा जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्ष 2005 में उनका इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन हो गया। वर्तमान में इंडियन स्पेस एंड रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) अहमदाबाद में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत है। राजेंद्र के पिता दीवान सिंह सिजवाली का कुछ वर्ष पूर्व देहावसान हो गया, जबकि माता हौरा देवी गांव में ही निवास करती है। राजेंद्र के बड़े भाई भी हैदराबाद में वैज्ञानिक पद पर आसीन है।
उनके इस अभियान में शामिल होने पर गांव के प्रधान धनंजय रावत, अर्जुन सिंह सिजवाली, प्रयाग बिष्ट आदि ने खुशी व्यक्त की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement