Connect with us

नई दिल्ली

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: सोना 1700+ तो चांदी 8300 रुपये हुई सस्ती, चेक करें लेटेस्ट रेट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी के दाम धड़ाम हो गए। 24 कैरेट सोना ₹1,58,555 पर पहुंचा, जबकि चांदी में ₹8,350 की बड़ी गिरावट। जानिए गिरावट की असल वजह।

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को हलचल तेज रही, क्योंकि सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती और स्थानीय मांग में आई कमी के कारण कीमती धातुओं के दाम नीचे आ गए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना एक ही दिन में करीब 1,748 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है और इसके दाम में भी भारी कटौती देखी गई है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,58,555 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो गुरुवार शाम को ₹1,60,303 के स्तर पर था। इसी तरह चांदी की कीमत में भी ₹8,350 प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे अब यह ₹2,59,951 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच डॉलर का मजबूत होना सोने की मांग पर भारी पड़ रहा है।
शुक्रवार को सर्राफा बाजार में विभिन्न कैरेट के सोने की कीमतें भी कम हुईं। 23 कैरेट सोना ₹1,57,920 और 22 कैरेट सोना (जिसका उपयोग आभूषण बनाने में सबसे अधिक होता है) ₹1,45,236 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। लग्न का सीजन खत्म होने और जल्द ही खरमास शुरू होने की वजह से बाजार में मांग का दबाव कम हुआ है, जिससे कीमतों में यह नरमी देखी जा रही है।
आभूषण कारोबारियों का कहना है कि 15 मार्च से खरमास लगने वाला है, जिससे पहले कई ग्राहक खरीदारी पूरी कर लेना चाहते हैं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार बढ़ती कीमतों के बाद आई यह गिरावट उन लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं। फिलहाल सोने का भाव ₹1,58,000 से ₹1,60,000 के दायरे में बना हुआ है, लेकिन वैश्विक स्थितियों को देखते हुए इसमें आगे भी उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement