Report by : CWN Desk
Published at :
यहां सड़क किनारे कूड़े के ढेर में मिली 3 दिन की नवजात बच्ची

आसपास गुजर रहे लोगों ने किलकारी सुनी तो पुलिस को दी सूचना, जन्मजात बीमारी से पीड़ित है बच्ची
देहरादून। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास सड़क किनारे किसी ने नवजात को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। आसपास गुजर रहे लोगों ने किलकारी की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने नवजात को दून अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
एसओ रायपुर कुंदन राम के अनुसार, बुधवार सुबह कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली। एक कॉलर ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक के पास सड़क किनारे कूड़े के पास कपड़ों में लिपटी नवजात रो रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची सुरक्षित थी। उसे दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि बच्ची करीब तीन दिन पहले जन्मी बताई जा रही है। पुलिस ने बच्ची के परिजनों का पता लगाने के लिए चार दिन पहले तक विभिन्न अस्पतालों में हुए प्रसव का रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया है।
दून अस्पताल के निक्कू वार्ड में भर्ती तीन दिन की नवजात की हालत गंभीर है। एसोसिएट प्रोफेसर मेजर गौरव मुखीजा की देखरेख में बच्ची का इलाज जारी है। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बच्ची का दिमाग खुला हुआ है और तालू-होंठ भी कटे हुए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›