Connect with us

नई दिल्ली

हावड़ा-मुंबई मेल एक मालगाड़ी से टकराई, 2 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबम्बू रेलवे स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा हुआ है। हावड़ा-मुंबई मेल एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की सूचना आई है। जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, ई/एन/जेबीसीटी नामक मालगाड़ी बड़ाबंबू और राजखरसावां स्टेशन के बीच पोल संख्या 299/3 के पास डाउन लाइन से बेपटरी हो चुकी थी।
इसी बिच अप रेल लाइन से तेज गति से आ रही हावड़ा-मुंबई मेल का इंजन बेपटरी हुई मालगाड़ी के डिब्बे से टकरा गया। जिसके कारण मुंबई मेल का इंजन सहित एसी और स्लीपर मिलाकर करीब 20 डिब्बे बेपटरी हो गए और कुछ डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ गए।
घटनास्थल पर मुंबई मेल एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन चालक के शीशे पर मालगाड़ी का तिरपाल भी देखा गया है। जिससे लगता है कि एक्सप्रेस के चालक को घटना के दौरान आगे कुछ दिखा नहीं होगा। यह घटना मंगल सुबह 3:45 बजे की है। इस घटना में अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, मुंबई मेल के 2 यात्रियों का शव एसी कोच के शौचालय में फंसा हुआ है। इसके आलावा कुछ यात्री भी एसी कोच में फंसे हुए हो सकते हैं। घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन लगातार घायलों को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में रेस्टोरेंट कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, बेतालघाट का निवासी था मृतक, आरोपी गिरफ्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement