Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

शौहर ने दाव पर लगाई बेगम, दोस्त से जुए में हार गया पत्नी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

घर जाकर बेगम से बोला, दोस्त आएगा तो उससे बनाने होंगे संबंध, विरोध करने पर पीटा, मुकदमा दर्ज

मेरठ। एक जुआरी ने दांव पर अपनी बेगम को ही लगा दिया। दोस्त के साथ जुए में हार गया। घर जाकर बेगम से बोला कि उसका दोस्त आने वाला है और उसके साथ संबंध बनाने होंगे। बेगम ने विरोध किया तो जमकर मारपीट की। पीड़ित ने थाने में जाकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है।
महिला का आरोप कि उसकी शादी 12 साल पहले अहमदनगर क्षेत्र के इमरान के साथ हुई थी। पीड़ित ने बताया कि पति शराबी और नशेड़ी है। आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। देर रात पीड़िता का पति शराब के नशे में घर पहुंचा और पीड़िता से कहने लगा कि पैसे न होने के कारण वह उसे में हार गया है। इतना सुनते ही पीड़िता के पैरों तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद आरोपी पति ने पत्नी को कहा कि, अब तुझे लेने के लिए मेरा दोस्त आ रहा है। तुझे उसके साथ संबंध बनाने होंगे। आरोपी पति की यह बातें सुन महिला ने उसका विरोध किया। आरोपी नशे की हालत में था, पत्नी की बात सुनकर भड़क गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने पीड़िता की जमकर पिटाई की। किसी तरह अपनी जान बचाकर महिला घर से निकली और अपनी सहेली को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता की सहेली पीड़िता को लेकर लिसाड़ी गेट थाना पहुंची और आरोपी खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि, मामले की जानकारी मिलने पर के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने गई थी, लेकिन वो अपने घर से फरार है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement