Connect with us

नई दिल्ली

पति ने बांटे दो पत्नियों के लिए हफ्ते के अपने दिन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लिखित समझौते से दोनों पत्नियां राजी, चर्चाओं में बना अजीबो गरीब रिश्ता
नई दिल्ली
। झारखंड की राजधानी रांची में पति-पत्नी के बीच ‘वो’ की इंट्री चर्चाओं में है। राजेश महतो नाम के व्यक्ति ने पत्नी के विरोध के बाद भी प्रेमिका से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ही पत्नियों में झगड़ा होने लगा। झगड़ा पुलिस थाने तक पहुंच गया। राजेश महतो न तो पत्नी को छोड़ना चाहता है और न ही प्रेमिका को। पुलिस की मौजूदगी में राजेश महतो ने अनोखा समझौता किया। जिसमें उसने दोनों के साथ रहने के लिए हफ्ते के दिन बांट दिए हैं। इससे दोनों ही पत्नियां खुश हैं।
अजीबो गरीब यह मामला रांची के कोकर तिरिल रोड का है। पुलिस के मुताबिक राजेश महतो पहले से शादीशुदा था। उसके बच्चे भी हैं। शादीशुदा राजेश को एक लड़की से प्यार हो गया और उसने शादी कर ली। जब लड़की को पता चला कि राजेश पहले से शादीशुदा है तो उसने राजेश के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोप था कि राजेश ने उसे पहली शादी की बात छिपाई। मामला पुलिस और कोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट से वारंट जारी हो गए।
पुलिस राजेश को थाने लेकर आ गया। थाने में दोनों ही पत्नियों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों ही राजेश को छोड़ना नहीं चाहती हैं और राजेश भी नहीं। ऐसे में राजेश और उसकी पत्नियों का विवाद पुलिस के लिए सिरदर्दी बन गया। पुलिस की मौजूदगी में ही राजेश ने दोनों के साथ रहने का फार्मूला निकाल लिया। बकायदा लिखित रूप से समझौता हुआ और समझौते की कॉपी पुलिस के अलावा दोनों ही पत्नियों को दिया गया।
समझौता में राजेश ने कहा कि सप्ताह में तीन दिन पहली तो तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। एक दिन अपने हिसाब से बिताएगा। समझौत पर पुलिस तो मान गई, लेकिन अब कोर्ट से वारंट जारी हो गए हैं। ऐसे में राजेश को बचाने के लिए दोनों ही पत्नियां संघर्ष कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पांच अप्रैल को धर्मनगरी हरिद्वार से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement