Report by : CWN Desk
Published at :
विकासनगर में कार खाई में गिरी, 3 की मौत

ऋषिकेश में राफ्टिंग करते वक्त गंगा में डूब गया था आईएएस का शिक्षक भाई

ऋषिकेश। राफ्टिंग के दौरान गंगा में डूबने के मामले में बंगाल में तैनात आइएएस अधिकारी ने राफ्टिंग कंपनी संचालक और दो राफ्टिंग गाइड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। डूबने वाला आईएएस अधिकारी का भाई था और शिक्षक था।
शुक्रवार को ब्रह्मपुरी में राफ्टिंग के दौरान हरीश कुमार मीणा (34 ) निवासी वीपीओ बेनार, जिला जयपुर राजस्थान अपने अन्य दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। वह केंद्रीय विद्यालय दिल्ली में शिक्षक था। हरीश मीणा ने राफ्टिंग में तैराकी का लुत्फ उठाने के लिए अपने साथियों के साथ गंगा में छलांग लगाई थी। उसकी लाइफ जैकेट शरीर से अलग हो गई थी, थोड़ी ही देर में वह गंगा की लहरों में लापता हो गए। शनिवार को हरीश के दोस्त ने राफ्टिंग कंपनी संचालक और दो राफ्टिंग गाइड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हरीश मीणा के आइएएस भाई सुरेन्द्र मीणा बंगाल में तैनात है।
गंगा में डूबे शिक्षक के साथी विकास कुमार ने मुनिकीरेती थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने हिमालयन टाइगर्स एडवेंचर से राफ्ट बुक की थी। संचालक ने उनसे पूरे पैसे पहले ही वसूले, लेकिन राफ्टिंग के दौरान सुरक्षा के मानक नहीं अपनाए। मात्र एक गाइड के साथ राफ्ट पानी में उतारी गई और राफ्टिंग के दौरान कोई जानकारी दिए बिना ओशो आश्रम के पार सभी को राफ्ट से पानी में उतार दिया।
तभी पीछे से आ रही एक अन्य राफ्ट उनके साथी हरीश कुमार मीणा के ऊपर से निकाल दी गई। जिस कारण वह डूब गए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›