Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

चुनाव के बीच सोमेश्वर में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, रहस्यमयी आग से 600 पेटियां जली, मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच सोमेश्वर क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार रात ग्वालाकोट-मजखाली मोटर मार्ग पर एक ट्रक में रहस्यमयी परिस्थितियों में आग लग गई। इस ट्रक में करीब 600 पेटियां अवैध शराब भरी हुई थीं। हैरानी की बात यह है कि यह मार्ग मालवाहक और यात्री वाहनों के लिए प्रतिबंधित है, फिर भी ट्रक इस मार्ग में दाखिल हुआ और सुनसान जंगल में आग की घटना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा लमगड़ा में अधेड़ ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसओ कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक अधिकांश शराब जल चुकी थी और ट्रक चालक फरार हो गया था।

स्थानीय लोग इस घटना को पंचायत चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि चुनावों के दौरान अवैध शराब की तस्करी बढ़ जाती है ताकि मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि शराब की खेप का सौदा विफल होने पर जानबूझकर ट्रक में आग लगाई गई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में बवाल: "लड़की हूं, फंसा दूंगी" बोलने वाली डाकघर कर्मचारी का वीडियो वायरल

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने कानून व्यवस्था और चुनावी निष्पक्षता को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement