Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा में ‘‘होली के रंग बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के संग” थीम पर फगोत्सव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। संस्कृति विभाग तथा महिला सशक्तीकरण बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मल्ला महल में महिला/पुरूष होली का आयोजन किया गया। शुभारम्भ  मुख्य अतिथि अपरजिलाधिकारी सी0एस0 मर्तोलिया द्वारा किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा अर्न्तराष्ट्रीय महिला सुरक्षा सप्ताह के रूप में 01 मार्च से 06 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ‘‘होली के रंग बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के संग‘‘ थीम पर फगोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में विभिन्न टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा भी सुन्दर प्रस्तुति दी गयी। इस कार्यक्रम में तहसीलदार सदर कुलदीप पाण्डे, निदेशक राजकीय संग्रहालय सी0एस0 चौहान,  जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास पीताम्बर प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement