Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
बजेला में गुलदार ने बकरा बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

क्षेत्र में तीन महीने पहले एक बच्चे को मार चुका है गुलदार

धौलादेवी (अल्मोड़ा)। आज यहां धौलादेवी व्लाक के बजेला ग्राम पंचायत में बकरे को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। बकरा बजेला ग्राम पंचायत के जारकोट तोंक में मधुली देवी बेवा नारायण सिंह का बताया जा रहा है ।
बजेला की ग्राम प्रधान हीरा खनी ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात नहीं हो पा रही है। बकरे की फोटो ले ली है। होली है, होली के बाद बकरे की फोटो के साथ वन विभाग के अधिकारियों के साथ बात की जायेगी।
सामाजिक कार्यकर्ता किशन सिंह खनी ने कहा कि तीन महीने पहले ग्राम पंचायत नैलपड़ में गुलदार ने 9 वर्ष के एक बच्चे को भी निवाला बनाया था। जनता ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मारने की मांग की थी, लेकिन वन विभाग ने आज तक गुलदार नहीं पकड़ा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आये दिन गुलदार देखने में आता है और मवेशियों को अपना निवाला बनाता है, पर वन विभाग मौन है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›