Report by : CWN Desk
Published at :
चमोली में ब्रह्म कपाल के समीप निर्माणाधीन पुल टूटा, एक मजदूर अलकनंदा में बहा, दूसरे को बचाया
चमोली में ब्रह्म कपाल के समीप निर्माणाधीन पुल टूटा, एक मजदूर अलकनंदा में बहा, दूसरे को बचाया

बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत बनाया जा रहा था पुल
चमोली। चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन पुल टूट गया। इसमें काम करने वाला एक मजदूर अलकनंदा के तेज बहाव में बह गया। वहीं दूसरे मजदूर को बचा लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक चमोली परमेंद्र डोभाल ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत ब्रह्म कपाल के समीप पुल का निर्माण चल रहा है। इस दौरान हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मौके पर है और लापता मजदूर की खोजबीन जारी है।
बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत कार्यदायी संस्था प्रोजेक्ट इंप्लीमेंट यूनिट लोक निर्माण विभाग श्री बद्रीनाथ द्वारा निकट ब्रह्म कपाल में अस्थाई पुल का निर्माण कार्य चल रहा था।
निर्माण कार्य के दौरान 12.40 बजे निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। पुल के गिर जाने से दो मजदूर बह गए थे।
निर्माण कार्य के दौरान 12.40 बजे निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। पुल के गिर जाने से दो मजदूर बह गए थे।
जिसमें से एक मजदूर सोनू जिसकी उम्र 28 साल है पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं एक और मजदूर जिसका नाम रघुवीर हैं वह स्वयं ही तैर कर किनारे आ गया। बता दें कि रघुवीर की उम्र 30 साल है। रघुवीर को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्री बद्रीनाथ में भर्ती किया गया है। वहीं सोनू की खोज एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›