Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

चंपावत में खाई में गिरी कार, 3 की मौत, दो घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अमोड़ी खटोली मार्ग के पास हुआ हादसा, सीएम ने जताया दुःख

चंपावत। चंपावत जिले के अमोड़ी खटोली मार्ग में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जिला आपदा परिचालन केन्द्र के मुताबिक हादसा रविवार को अपराह्न चार बजे अमोड़ी खटोली मार्ग पर हुआ। मृतकों में राजेन्द्र सिंह पुत्र कुँवर सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी तल्ली खटौली, शंकर सिंह पुत्र मान सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी काण्डा डोला और जगत पुत्र माधव सिंह उम्र 62 वर्ष, निवासी लडाबोरा शामिल है। घायलों में कुन्दन सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी पचनई स्वरूप सिंह पुत्र श्री पान सिंह, उम्र 44 वर्ष, निवासी तल्ली खटौली आदि है। घायल कुंदन सिंह को प्राथमिकता उपचार के बाद टनकपुर से हायर सेंटर सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी को रेफर किया गया।जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी ने घटना में दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए अवगत कराया कि घायलों का हर सम्भव उपचार किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement