Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, चेकिंग में टेंपो में सवार तीन बदमाशों ने चला दी गोली
देहरादून।
प्रेमनगर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। जिसपर पलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मीठी बेरी टी स्टेट थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत एक विक्रम टेंपो में सवार तीन बदमाशों को चेकिंग के दौरान रोकने पर टेंपो से उतरके दो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सुल्तान व फैसल निवासी बिजनौर को पुलिस फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगी।
पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों के साथ ही टेंपो चालक अभियुक्त असलम निवासी बिजनौर को गिरफ्तार किया। घायल बदमाशो को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। मीठी बेरी टी स्टेट में हुई गोकशी की घटना में यह आरोपी शामिल थे। आज भी बदमाश गोकशी करने के इरादे से आए थे। बदमाशो के कब्जे से (02) 315 बोर के तमंचे मय खोखा कारतूस, एक चापड ,एक चाकू बरामद हुआ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›