Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में प्रेमी और प्रेमिका का विवाद पहुंचा थाने, क्रॉस मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रेमिका बोली-प्रेमी ने भाइयों के साथ मिलकर मारा, प्रेमी बोला-दुराचार के आरोप में फंसाने की देती है धमकी
हल्द्वानी।
प्रेमी और प्रेमिका की बीच का विवाद थाने पहुंच गया। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में शहर निवासी एक युवती ने कहा है कि ऋतिक नामक युवक उसका पूर्व प्रेमी है। आरोप है कि वह फोन पर उसे गालियां दे रहा था। इसकी शिकायत करने वह उसके घर पहुंची तो ‌ऋतिक ने अपने भाईयों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल भी तोड़ दिया।
वहीं मामले में ऋतिक की ओर से भी पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। आरोप है कि उसने युवती से लंबे समय से बातचीत बंद कर दी। इसके बाद वह उसे व उसके परिवारजनों को आए दिन धमकाती रहती है। दुराचार के झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देती है। आरोप है कि उसके घर पहुंचकर युवती ने उसकी मां के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Select Language

Advertisement