Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

हरिद्वार में बदमाशों से पुलिस मुठभेड़, एक पुलिस कर्मी को गोली लगी, जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लगने की सूचना, आप भी देखें वीडियो..

Published

on

खबर शेयर करें 👉

थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत गौकशी की सूचना पर मौके पर जा रही थी पुलिस, काम्बिंग कर एक बदमाश दबोचा

हरिद्वार। थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत गौकशी की सूचना पर मौके पर जा रही पुलिस पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें एक पुलिस जवान को गोली लगी है‌। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगने की सूचना है। घायलों को तत्काल रुड़की अस्पताल भेजा गया।
एसएसपी हरिद्वार मौके हेतु रवाना हुए। एसएसपी के आदेश पर क्षेत्र की घेराबंदी कर फरार बदमाश/बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई है। एसपी क्राइम, सी.ओ ज्वालापुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पहुंचे।
एसपी सिटी,एसपी देहात पुलिस टीम ने चल रही कॉम्बिंग में एक बदमाश को दबोचा, गिरफ्तारी के दौरान भागदौड़ में एक बदमाश की टांग टूटी अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मामी के छोड़कर जाने पर भांजे ने किया बेटे का अपहरण, पुलिस ने बच्चे को सकुशल बचाया

Select Language

Advertisement